भागलपुर में छात्रा को टोटो से उठाया, छेड़खानी और पिटाई की

भागलपुर। बरहपुरा की छात्रा को बदमाशों ने टोटो से जबरन उठाया। उसके साथ छेड़खानी की, मारा पीटा और सादे कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिया। घटना को लेकर छात्रा ने केस दर्ज कराया है। उसने बताया है कि वह एसएम कॉलेज से फॉर्म भरकर आ रही थी। गुमटी संख्या तीन पर पर टोटो में थी तभी नकाबपोश आकर बैठ गए। आगे जाने पर उसे उन बदमाशों ने जबरन उतार लिया। वे चार लड़के थे।

पिस्तौल का भय दिखाकर ले गए और वहां रखे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया। लड़की ने उनके नाम मो. मानी हसन, मो. शाबिर और मो. मासूम बताया। मानी ने छात्रा से कहा कि वह अपने परिजनों से कह दे कि मो. मानी के साथ उसका निकाह हो गया है। घटना को लेकर दो अगस्त को केस दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    जगदीशपुर में ‘ब्राउन शुगर’ के खिलाफ महा-संग्राम! ग्रामीणों ने दारोगा को दिया ‘क्लीन चिट’; अब नशे के सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की मांग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading