भागलपुर में गर्मी से राहत नहीं – रहेंगे बादल, लेकिन उमस-गर्मी जारी रहेगा

भागलपुर। नमयुक्त पछुआ हवाओं से रात के मौसम ने गर्मी और उमस से कुछ हद तक राहत दी तो दिन में हुई धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो अगले चार दिनों तक आंशिक बदरी के बीच गर्मी व उमस लोगों के पसीने छुड़ाएगी। रविवार को अधिकतम तापमान 38.5 तो न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार एवं मंगलवार को आंशिक बदरी के बीच जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इससे गर्मी व उमस से कोई खास राहत नहीं मिलेगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *