भागलपुर में ई रिक्शा के लिए चार और रूट का प्रस्ताव

भागलपुर : शहर में ई रिक्शा के लिए चार और रूट के लिए कोडिंग होगी। इन रूट के बाद कुल रूट की संख्या 18 हो जाएगी।जिन चार रूट के लिए ई रिक्शा यूनियन ने प्रस्ताव दिया है उनमें तिलकामांझी से भीखनपुर होते हुए तहबलपुर चौक तक, दूसरा नगर निगम चौक से आदमपुर चौक होते हुए घंटाघर खलीफाबाग चौक नागरमल जिला स्कूल के रास्ते पुन: घंटाघर होते हुए नगर निगम चौक तक, तीसरा डिक्शन मोड़ से भीखनपुर गुमटी नंबर तीन होते हुए बरहपुरा चांदनी चौक तक और चौथा रूट गुड़हट्टा चौक से कबीरपुर पंखा टोली होते हुए नाथनगर तक कहा है।

 

ट्रैफिक डीएसपी ने तिलकामांझी से भीखनपुर होते हुए तहबलपुर चौक और डिक्शन मोड़ से भीखनपुर गुमटी नंबर तीन होते हुए बरहपुरा चांदनी चौक तक के रूट पर कोडिंग की अनुमति दे दी है।

ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि चार रूट के प्रस्ताव में दो पर कोडिंग की अनुमति है जबकि दो अन्य का भौतिक निरीक्षण करने के बाद ही कोडिंग की अनुमति दी जाएगी।

  • Related Posts

    भागलपुर :डीडीसी ने किया नाथनगर प्रखंड का दौरा, ई-केवाईसी व किसान रजिस्ट्री कार्यों की समीक्षा, कृषक सेवाओं में तेजी लाने पर जोर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कहलगांव में भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक, दो रेल परियोजनाओं पर विशेष फोकस.. अनुमंडल कार्यालय में हुई अहम बैठक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading