भागलपुर में आज से टोटो सेवा बहाल रहेगी

भागलपुर : यातायात पुलिस ने सोमवार को देर शाम जारी विज्ञप्ति में दावा किया है कि टोटो सेवा सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है। विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। मंगलवार से निश्चित रूप से परिचालन होगा। यह भी बताया गया है कि टोटो चालकों की हड़ताल के आह्वान पर सड़क पर उत्पात मचाने वाले लोगों के खिलाफ सदर एसडीओ के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में कुल 39 लोगों को अलग-अलग थाने में हिरासत में लिया गया है।

गौरतलब है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सैकड़ों की संख्या में लोगों को जमा कर शहर के कई चौक-चौराहों पर टोटो चालकों को एवं यात्रियों को पीटा। मौके पर से ही कई थानों में असामाजिक तत्वों को हिरासत में रखा गया है एवं पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गये व्यक्तियों में कोतवाली थाना 09 जोगसर थाना 08 औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना 04 विश्वविद्यालय थाना 04 तिलकामांझी थाना 02 और तातारपुर थाना में 12 है।

  • Related Posts

    कड़ाके की ठंड में 200 जरूरतमंदों के बीच समाजसेवी सतीश कुमार यादव ने बांटे कंबल

    Share भागलपुर । सबौर प्रखंड…

    Continue reading
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बाबा बूढ़ानाथ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, सामाजिक समिति ने किया भव्य स्वागत

    Share भागलपुर भारतीय जनता पार्टी…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *