भागलपुर में अजब-गजब : 50 नंबर के अंग्रेजी में छात्र को दिए 60 अंक

टीएमबीयू के परीक्षा विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। जिसमें पार्ट टू के छात्र आदित्य राज को 50 अंकों की परीक्षा में 60 अंक दे दिया गया है।

परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र ने परीक्षा नियंत्रक को इस तरह के गड़बड़ी की लिखित शिकायत की है। वह सोमवार को इसे लेकर परीक्षा विभाग पहुंचा था। आदित्य ने बताया कि वह मारवाड़ी कॉलेज में सत्र 2021-24 के पार्ट टू का छात्र है। उसने नन हिंदी लिया था। इसमें अंग्रेजी में कुल अंक 50 होता है, लेकिन परिणाम आने पर उसे 60 अंक दे दिया गया है। परीक्षा नियंत्रण डॉ. आनंद कुमार झा ने बताया कि अंकों में सुधार किया जाएगा।

छात्रों ने की परीक्षा का अंतराल बढ़ाने की मांग

भागलपुर। टीएमबीयू के परीक्षा विभाग ने सेमेस्टर एक और पीजी सेमेस्टर तीन की परीक्षा तिथि जारी कर दी है। सेमेस्टर एक की परीक्षा 25 मई और तीन की परीक्षा 24 मई से शुरू हो रही है। छात्रों ने डीएसडब्ल्यू से दोनों परीक्षा का अंतराल बढ़ाने की मांग की है।

  • Related Posts

    इन्वेस्टमेंट के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी: भागलपुर पुलिस ने मोतिहारी से शातिर अपराधी को दबोचा, दिल्ली-जयपुर से जुड़े हैं तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर: होली पर गुजरात से घर लौटना होगा आसान; रेलवे ने बढ़ाया ‘गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल’ का फेरा, मार्च अंत तक दौड़ेगी ट्रेन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading