भागलपुर : मायागंज अस्पताल के अधीक्षक ने किया इमरजेंसी इंडोर का निरीक्षण

भागलपुर। रविवार की सुबह करीब आठ बजे जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने अस्पताल के इमरजेंसी व इंडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान जूनियर डॉक्टर तो इमरजेंसी में मौजूद थे, लेकिन सीनियर डॉक्टर गायब मिले।

वहीं इंडोर में सुबह नौ बजे तक मरीजों का राउंड नहीं हुआ था। इसको लेकर अधीक्षक ने हेल्थ मैनेजर व सिस्टर इंचार्ज को फटकार लगायी और बोला कि सोमवार से नियमित रिपोर्ट दें कि कौन डॉक्टर कितने बजे आया और कितने बजे राउंड लगाया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल अधीक्षक के साथ-साथ हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता आदि की मौजूदगी रही।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…