भागलपुर : महिला को फोन पर परेशान करने वाला युवक धराया

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला को पिछले कुछ महीनों से लगातार परेशान करने वाले पटना के युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पटना कुर्जी के रहने वाले उक्त युवक अमित को सबक सिखाने के लिए महिला का पति सामने आया। उसने पत्नी से उसे कॉल कर बूढ़ानाथ बुलाया। आरोपी लड़का अपने दोस्त के साथ बूढ़ानाथ पहुंचा।

महिला के पति को देख वह भागने लगा पर उसे पकड़ लिया गया। उसे जोगसर पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला ने बताया कि उसकी सास की तबीयत खराब होने पर उनका इलाज कराने के लिए वह पटना गई थी। उसी अस्पताल में आरोपी भी अपने रिश्तेदार का इलाज करा रहा था।

उसी दौरान बातचीत हुई और उसने मोबाइल नंबर ले लिया। वह बातचीत करने लगा और बाद में पैसे की डिमांड करने लगा। जोगसर थानेदार ने महिला को सबौर थाने में शिकायत करने को कहा।

  • Related Posts

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बाबा बूढ़ानाथ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, सामाजिक समिति ने किया भव्य स्वागत

    Share भागलपुर भारतीय जनता पार्टी…

    Continue reading
    भागलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का धार्मिक दौरा, गौशालाओं की जमीन से अतिक्रमण हटाने का किया ऐलान

    Share भागलपुर, भारतीय जनता पार्टी…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *