भागलपुर : पुलिस ने कार से पकड़ी हथियार की बड़ी खेप

भागलपुर : मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे बिहपुर प्रखंड के झंडापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर लड्डू बाबू पेट्रोल पंप के सामने गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक मारूति कार से हथियार, गोली और मैगजीन बरामद किया। हलांकि पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही कार सवार सभी अपराधी भागने में सफल रहे। वहीं पुलिस ने कार समेत सभी बरामद हथियार और गोली को जब्त कर लिया।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने वहां से दो कट्टा, एक मास्केटनुमा देसी, विभिन्न हथियारों में लगने वाले 13 मैगजीन समेत नौ एमएम के 12 और आठ एमएम के आठ गोली भी बरामद किए। जब्त की गई कार का नंबर डब्लूबी 24 के 3923 है। जबकि कार पर पुलिस लिखा हुआ था। वहीं पुलिस का लोगो भी लगा था। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Related Posts

    कड़ाके की ठंड में 200 जरूरतमंदों के बीच समाजसेवी सतीश कुमार यादव ने बांटे कंबल

    Share भागलपुर । सबौर प्रखंड…

    Continue reading
    पटना में सनसनीखेज वारदात – कंकड़बाग में युवक की चाकू गोदकर हत्या, 200 रुपये के विवाद में गई जान

    Share पटना। बिहार की राजधानी…

    Continue reading