भागलपुर : पति पत्नी के विवाद में महिला की गई जान

भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के सकरुद्दीनचक में लहुलूहान स्थिति में तीन बच्चे की मां का लाश बरामद हुआ है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच विवाद को लेकर ससुराल वालों ने महिला की हत्या कर दी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस एवं सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। और मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतका के परिजनों के मुताबिक मृतिका को 60 हजार रुपए रखने के लिए दिए थे। वह चोरी हो गई थी।

मृतिका ने चोरी का आरोप अपने पति मोहम्मद इरशाद पर लगाया था। जबकि मोहम्मद इरशाद का कहना था की हम पैसे नहीं लिए है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। हत्या के बाद पति घर छोड़कर फरार है।

मामले को लेकर सिटी एसपी का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुई थी। जिसमें हत्या की गई है। प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई।

  • Related Posts

    आधारभूत संरचना योजनाओं की समीक्षा, लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश,जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर के जीआई टैग उत्पादों को बढ़ावा देने पर मंथन, ‘मेड इन भागलपुर’ ब्रांडिंग पर जोर,समीक्षा भवन में हुई अहम बैठक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *