भागलपुर : नवगछिया के आर्मी जवान की हिमाचल प्रदेश में गई जान

भागलपुर : नवगछिया रंगरा प्रखंड के सहौरा के आर्मी जवान सुमन कुमार यादव पिता स्व रामवृक्ष यादव की हिमाचल प्रदेश में रविवार को शार्ट सर्किट से मौत हो गई। जवान की मौत की खबर सुनकर क्षेत्रवासियों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी। जावन आर्मी सुमन कुमार यादव वर्ष 2019 में आर्मी सेना के टेक्नीशियन विभाग में कार्यरत था।

जवान का पार्थिव शरीर सहौरा लाने की प्रक्रिया जारी है। ग्रामीण स्थानीय जनप्रतिनिधि विकास कुमार, शुभम कुमार ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी हम लोगों को देर रात मिली। है मृतक तीन भाई आर्मी में ही कार्यरत हैं। मृतक तीसरे नंबर का भाई था। मां दुलारी देवी बहन एवं अन्य परिवार का रो-रोकर हाल बुरा है। ड्यूटी करते समय कैसे शॉर्ट सर्किट हुई जिससे उसकी मौत हुई यह भी पता किया जा रहा है।

  • Related Posts

    भागलपुर में भगत सिंह शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संकल्प के साथ युवाओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: शहीद-ए-आज़म…

    Continue reading
    भागलपुर में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट या साजिश—जांच शुरू

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: भागलपुर…

    Continue reading