भागलपुर : दूल्हे के मौसा की गोली मारकर हत्या, दुल्हन के भाई ने मार दी गोली

भागलपुर : नवगछिया के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र की छोटी परबत्ता पंचायत के शिव मंदिर टोला में सोमवार सुबह लगभग तीन बजे शादी समारोह में शराती और बाराती पक्ष के बीच हुए विवाद के बाद दूल्हे के मौसा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक विनोद मंडल कहलगांव के छोटी आमापुर के रहने वाले थे।

लोगों ने बताया कि बारात पीरपैंती के गोविंदपुर मोहनपुर गांव से आई थी। दूल्हे की गाड़ी दरवाजे तक ले जाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। सूचना पर इस्माईलपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसडीपीओ ओमप्रकाश भी घटनस्थाल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दूल्हे के बयान पर केस दर्ज किया गया है। इसमें लड़की के फुफेरे भाई साजन कुमार पर शराब के नशे में दूल्हे के मौसा पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर छापेमारी की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…