भागलपुर दुर्गाबाड़ी में आज होगी मां जगद्धात्री की पूजा

दुर्गाबाड़ी में मां जगद्धात्री की पूजा आज

भागलपुर दुर्गाबाड़ी, मशाकचक प्रशाल में मंगलवार को जगद्धात्री माता की पूजा होगी। एक ही दिन सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी की पूजा की जाएगी। सप्तमी को मां को खिचड़ी, पांच प्रकार के भाजी, दो प्रकार की सब्जी, खीर और मिष्ठान का भोग लगाया जाएगा। अष्टमी को पोलाव सहित खिचड़ी, पांच प्रकार के भाजी, दो प्रकार की सब्जी, खीर और मिष्ठान तथा नवमी को भी खिचड़ी, पांच प्रकार के भाजी, दो प्रकार की सब्जी, खीर, मिष्ठान का भोग लगाया जाएगा। पूजा के बाद हवन किया जाएगा। सचिव सुजय सर्वाधिकारी ने बताया कि बुधवार को दोपहर 3.30 बजे प्रतिमा का विसर्जन मुसहरी घाट पर होगा।

Related Posts

‘नियोजक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत भागलपुर में जिला स्तरीय एकदिवसीय नियोजन मेला आयोजित

Share Add as a preferred…

Continue reading
वक़्फ़ कमिटी गठन को लेकर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में असंतोष, प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Share Add as a preferred…

Continue reading

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *