भागलपुर : तिलकामांझी-जीरोमाइल में बिजली के लिए त्राहिमाम

सेंट्रल जेल पावर सबस्टेशन के 33 केवी लाइन में रविवार को फॉल्ट आने के कारण जीरोमाइल से लेकर तिलकामांझी तक का इलाका बिजली के लिए त्राहिमाम रहा।

दरअसल, दिन के लगभग सवा तीन बजे सबौर ग्रिड से इस हाईटेंशन लाइन को ब्रेकडाउन घोषित कर दिया गया। जब लाइन पेट्रोलिंग करायी गई तो पता चला कि 33 केवी लाइन का एक जगह जंफर कट गया था। पेट्रोलिंग में समय लगने के बाद मरम्मत के काम में लगभग दो घंटे लग गए। अंतत सवा पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो इस इलाके से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच मायागंज पावर सबस्टेशन की बिजली भी बाधित रही। इधर रविवार को सिकंदपुर में केबल में आग लगने से करीब पांच मीटर तक जल गया।

सूचना मिलने पर मोजाहिदपुर बिजली ऑफिस के लाइनमैन की टीम पहुंची और केबल को बदला। बावजूद, इसके दिन के एक बजे से शाम पौने पांच बजे तक एक ट्रांसफॉर्मर के करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

  • Related Posts

    भागलपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: लोदीपुर, जगदीशपुर समेत 4 थानों के थानेदार बदले; 4 पुलिस पदाधिकारी भेजे गए लाइन, देखें पूरी लिस्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading