भागलपुर : डीसीएलआर पर पत्नी ने प्रताड़ना का किया केस

भागलपुर : गोपालगंज जिले में हथवा अनुमंडल में डीसीएलआर के पद पर पदस्थापित मो वसीम अकरम पर उनकी पत्नी ने प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है।

उनकी पत्नी तातारपुर की रहने वाली डॉ चिस्तिया मंसूर ने केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि वे किसी अन्य लड़की से बात करते हैं। जब विरोध किया तो पति ने उन्हें बेरहमी से पीटा। पति पर पटना में फ्लैट खरीदने के लिए दो करोड़ रुपये मांगने का भी आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा है कि जब वे गर्भवती हो गई तो पति ने गर्भपात कराने को कहा। जब ऐसा करने से मना किया तो दुपट्टे से गला दबाने लगे। बाद में सॉफ्ट ड्रिंक में दवाई देकर उनका गर्भपात करा दिया।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…