भागलपुर : डीएसपी के गुम मोबाइल से 58920 निकाले

भागलपुर में पदस्थापना के दौरान डीएसपी में प्रोन्नत हुए संजय कुमार सुधांशु साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। उनके गुम हुए मोबाइल का इस्तेमाल कर दो बैंक खातों से 58920 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई।

यहां तक कि उनके यूपीआई का पिन भी बदमाशों ने बदल दिया। घटना को लेकर उन्होंने बुधवार को साइबर थाना में केस दर्ज कराया है। वर्तमान में वे मुंगेर में एसटीएफ के डीएसपी हैं और जमालपुर में पदस्थापित हैं।

डीएसपी ने बताया है कि वे उल्टा पुल के नीचे सब्जी खरीदने गए। वहां से निकलने पर देखा कि उनके पॉकेट में मोबाइल नहीं था। खोजबीन की पर पता नहीं चल सका।

उसके बाद जब खाते को चेक किया तो पता चला कि एक खाते से 50140 रुपये और दूसरे खाते से 8780 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई है।

  • Related Posts

    भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; इलाके में सनसनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *