भागलपुर के सुलतानगंज में विवाहिता से प्रेम-प्रसंग की आशंका में युवक की पिटाई

सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता से दूसरे गांव के एक युवक की प्रेम-प्रसंग की आशंका पर लोगों ने युवक को विवाहिता के घर में देख उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना शनिवार सुबह की बताई जाती है। पिटाई से गंभीर रूप से घायल युवक गणेश मंडल (22) शाहाबाद निवासी को पुलिस ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भर्ती कराया।

इधर विवाहिता और उसके पति को थाने पर लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष प्रिय रंजन ने बताया कि इस मामले में अब तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर इस बात कि चर्चा है कि पांच बच्चे की मां महिला का कहना था कि गुजरात में प्रेमी युवक के साथ शादी कर पति बना कर रह रहे थे। लेकिन पहला पति घर बुलाया। घर आने के बाद प्रेमी पति के साथ पहला पति भी रहता था। पहला पति ने पत्नी के आरोप को गलत ठहराया। पति का कहना था कि घर में दस दिन से युवक रहता था। पत्नी को प्रेमी पति के साथ घर के कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख लिया। पति ने महिला व उनके कथित प्रेमी पति को परिजनों के साथ मिलकर पिटाई कर दी।

Related Posts

नीट छात्रा मौत मामला: निजी अस्पताल के कर्मी से घंटों पूछताछ, कोचिंग सहेलियों से भी ली गई जानकारी

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर : लोकल और पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच, भीड़ कम करने के लिए रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला

Share Add as a preferred…

Continue reading