भागलपुर के सबौर में सड़क में कांवरिया की मौत

भागलपुर जिला अंतर्गत सबौर थाना क्षेत्र के बंशीटीकर ब्रेकर के पास एक कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार एक कांवरिया की मौत हो गई। वहीं उसी बाइक पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया मृतक कांवरिया की पहचान सिलिगुड़ी राजगंज थाना क्षेत्र निवासी सागर ग्वाला के रूप में की हुई। वहीं गंभीर रूप से घायल कांवरिया की पहचान कटिहार जिले के गेड़ाबाड़ी निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है। जख्मी सौरभ ने बताया कि बाइक से वह अपने बहनोई के साथ बाबाधाम जा रहा था।

अचानक बंशीटीकर ब्रेकर के पास कंटेनर ने पीछे से ठोक दिया। जिससे कि मेरे बहनोई की मौत हो गई वहीं घटनास्थल पर पहुंचे लोदीपुर थाना अध्यक्ष श्यामला कुमार ने कहा कि घटनास्थल सबौर थाना क्षेत्र में होने के कारण आरोपी को सबौर पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं सबौर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने कहा कि घटना हुई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है बताते चलें कि कि 2 दिन पहले भी विशनपुर जिछो स्थित बैरियर में टक्कर होने से 1 कांवरिया की जान चली गई थी और कई कांवरिया घायल हो गए थे।

  • Related Posts

    केसर की खेती में बिहार ने रचा इतिहास, सबौर कृषि विश्वविद्यालय को मिला राष्ट्रीय पेटेंट

    Share पटना। बिहार ने कृषि…

    Continue reading
    घने कोहरे के कारण NH-57 पर बड़ा सड़क हादसा, तीन एंबुलेंस समेत आधा दर्जन वाहन टकराए

    Share मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार में…

    Continue reading