भागलपुर के टीएनबी कॉलेज में 5 करोड़ की लागत से बनेगा आईसीटी भवन

भागलपुर : बिहार सरकार टीएनबी कॉलेज के विकास के लिए कई जरूरी कार्य कर रही है। इस कॉलेज के ऐतिहासिक मायने को देखते हुए विकास का खाका तैयार किया गया है। इसके तहत कॉलेज में शिक्षा विभाग द्वारा इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) भवन का निर्माण कराया जाएगा।

इस पर करीब 5 करोड़ की राशि खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए शिक्षा विभाग की टीम ने कॉलेज का स्थल निरीक्षण पूरा कर लिया है। कॉलेज द्वारा इसके लिए एनओसी जारी कर दी गई है। अब राशि जारी होने के बाद कार्य शुरू होगा। यह भवन टीएनबी कॉलेज के बीसीए भवन के समीप बनेगा।

कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. एसएन पांडेय ने कहा कि आईसीटी भवन के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। अब शिक्षा विभाग द्वारा इसका काम शुरू करना है।

Related Posts

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बाबा बूढ़ानाथ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, सामाजिक समिति ने किया भव्य स्वागत

Share भागलपुर भारतीय जनता पार्टी…

Continue reading
भागलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का धार्मिक दौरा, गौशालाओं की जमीन से अतिक्रमण हटाने का किया ऐलान

Share भागलपुर, भारतीय जनता पार्टी…

Continue reading

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *