भागलपुर के कोतवाली चौक पर फल विक्रेता के साथ मारपीट

भागलपुर में मंगलवार की देर शाम कोतवाली चौक के पास फल विक्रेता के साथ बदमाशों ने मारपीट की और ठेले को पलट दिया। घटना की सूचना मिलने पर तातारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। उसी दौरान आस-पास के कुछ लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत नहीं की है। तातारपुर के प्रभारी थानेदार इफ्तेखार खान ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    जगदीशपुर प्रखंड में केंद्र सरकार की टीम का निरीक्षण, विकास कार्यों की प्रगति देख जताई संतुष्टि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading