भागलपुर के कहलगांव में ठगों ने रुपये लेकर कागज का बंडल थमाया

भागलपुर । कहलगांव के पकड़तल्ला गांव निवासी राजदीप मंडल से दो ठगों ने रुपये दोगुना करने का लालच देकर कागज का बंडल थमा कर 49 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

राजदीप यूको बैंक कहलगांव शाखा से 49 हजार रुपये निकासी कर घर जा रहा था। बैंक गेट के पास ही दो ठग उसके पीछे लग गए। उनसे कहा कि रुमाल में एक लाख रुपए हैं। इसे लेकर बैंक से जो निकाले उतना ही रुपया दे दे।

रुमाल में बंधा रुपये की साइज से कटे कागज के बंडल को देकर उससे 49 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाना पहुंचकर सूचना दी। प्रभारी थानाध्यक्ष दुबे देवगुरु ने बताया कि पीड़ित को आवेदन देने के लिए कहा गया।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…