भागलपुर : एसडीएम और डीसीएलआर ने जगदीशपुर अंचल कार्यालय का किया औचक निरिक्षण

भागलपुर : एसडीएम धनंजय कुमार ने डीसीएलआर के साथ जगदीशपुर अंचल कार्यालय का औचक निरिक्षण किया। औचक निरीक्षण करने के उपरांत एसडीएम ने बताया कि दाखिल खारिज में जो कमियां पाई जाती है उसको कर्मचारी तुरंत दुरुस्त करें।

दाखिल खारिज करने वाले व्यक्ति को तुरंत सूचित करें किस कारण उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया है। साथ ही लंबित पड़े दाखिल ख़ारिज का काम जल्दी से जल्दी निबटाया जाये और अंचल मे जो भी कमी है उसको पूरा किया जाये।

साथ ही उन्होंने कहा की अभी बहुत से नये कर्मचारी आये उसको थोड़ा काम करने मे कुछ दिक्कत आ रही है। जो ठीक कर लिया जायेगा। साथ ही जो भी अंचल मैं दलाली का काम कर रहे है वो सब बंद कर दें नहीं तो उनके उपर कानूनी कार्रवाई होगी ।

  • Related Posts

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बाबा बूढ़ानाथ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, सामाजिक समिति ने किया भव्य स्वागत

    Share भागलपुर भारतीय जनता पार्टी…

    Continue reading
    भागलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का धार्मिक दौरा, गौशालाओं की जमीन से अतिक्रमण हटाने का किया ऐलान

    Share भागलपुर, भारतीय जनता पार्टी…

    Continue reading