भागलपुर:नो इंट्री में घुसकर हाइवा ने केला विक्रेता को कुचला,मौके पर मौत

भागलपुर जिला अंतर्गत औधोगिक थाना क्षेत्र के बाबू वीर कुंवर सिंह चौक से सबौर जाने वाली मोढ़ पर सुबह तड़के तेतरी निवासी मनोज कुमार मंडल को नो इंट्री में घुसकर एक हाइवा ने कुचल दिया।मौके पर ही उनकी मौत हो गई।वहीं ग्रामीण और मृतक ने आगजनी और सड़क जाम कर कर हंगामा शुरु कर दिया।स्थानीय लोग जीरो माईल थाना पुलिस पर ये आरोप लगाते नजर आए कि पुलिस ट्रक वालों से नो इंट्री में घुसाने के लिए अवैध वसूली करती है जिसके कारण ये घटना हुई है।

बहरहाल जीरोमाइल थाना अध्यक्ष कौशल भारती अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं।मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों को शांत करने की कोशिश की जा रही है।खबर लिखे जाने तक मृतक का शव घटनास्थल पर ही था।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…