बिहार सरकार के मंत्री क्या बोले विशेष राज्य के दर्जे और विशेष पैकेज पर, लालू यादव पूरा फायर हैं नीतीश पर

केंद्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार करने पर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार करने पर आरजेडी चीफ लालू प्रसाद का रिएक्शन आया है।आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे लेकिन नहीं दिला पाए।

आगे उन्होंने कहा कि ऐसे में नीतीश कुमार को अब मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा करें। हम लोग बिहार के लिए विशेष दर्जा लेकर रहेंगे। लालू प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार को हर हाल में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना पड़ेगा और हम लेकर रहेंगे।

बता दें कि संसद में आम बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। जेडीयू की मांग पर केंद्र सरकार ने संसद में लिखित जवाब दिया है और कहा कि मौजूदा प्रावधानों के मुताबिक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता है।

Related Posts

दरभंगा में बवाल: आरोपी को सौंपने की मांग पर पुलिस पर पथराव; भीड़ को खदेड़ा, SSP बोले- परिवार संतुष्ट, कुछ लोग भड़का रहे

Share Add as a preferred…

Continue reading
रोहतास में नकली पुलिस अरेस्ट: असली वर्दी और डबल स्टार लगाकर जमा रहे थे धौंस; बिना नंबर की स्कॉर्पियो से 4 गिरफ्तार, हथियार भी मिले

Share Add as a preferred…

Continue reading