बिहार : लखीसराय कोड़ासी से नक्सली रानी गिरफ्तार

बिहार पुलिस और एसएसबी बन्नूबगीचा, चीता बसुआचक के संयुक्त सर्च अभियान के दौरान महिला नक्सली रानी देवी उर्फ रानी कोड़ा को चानन थाना क्षेत्र के गोबरदाहा कोड़ासी क्षेत्र से पकड़ा गया है। उस पर लखीसराय और जमुई जिले में सात नक्सली मामले दर्ज हैं।

महिला नक्सली की गिरफ्तारी को लेकर को एसपी पंकज कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली रानी कोड़ा आत्मसमर्पित नक्सली बालेश्वर कोड़ा एवं अर्जुन कोड़ा की सहयोगी रही है। इसके अलावा वह नक्सली अरविंद यादव की भी करीबी है।

गिरफ्तार नक्सली की पुलिस को 2017 से तलाश चल रही थी। विभिन्न कांडों के आरोपी होने के कारण फरार चल रही थी। जुमई जिला के बरहट थाना में एसएसबी जवान सिंकदर यादव के हत्या करने का भी केस दर्ज है।

ये भी पढ़े..

बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

Share Add as a preferred…