बिहार में लू का कहर जारी,सब इंस्पेक्टर समेत दो की मौत

भीषण गर्मी व लू की वजह से रविवार को दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक स्कूल की 20 छात्राएं बीमार हो गईं। काराकाट सीट पर चुनाव को लेकर औरंगाबाद आए सब इंस्पेक्टर रामभजन सिंह की लू की चपेट आने से मौत हो गई। वह 31 मई को औरंगाबाद से ओबरा प्रखंड में मतदान केंद्र के लिए बस से रवाना हुए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। पटना एम्स में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बक्सर में चुनाव ड्यूटी में दसरे राज्यों से आए कई जवान बीमार पड़ गये , जिनका सदर व अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव में इलाज चल रहा है। बेगूसराय के बीहट में लू लगने से बीमार पड़े ठेलाचालक 42 वर्षीय रामदास रजक की मौत इलाज के क्रम में शनिवार की शाम हो गई।

कस्तूरबा विद्यालय की 20 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

पीरो। पीरो नगर परिषद् क्षेत्र के नया बस पड़ाव स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत 20 छात्राओं की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गयी। इसकी सूचना मिलने पर अफरातफरी मच गयी। प्रशासन के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डॉ अमरजीत कुमार दल-बल के साथ कस्तूरबा आवासीय विद्यालय पहुंचे। बीमार छात्राओं का इलाज वहीं शुरू किया गया। चिकित्सक के अनुसार पंखा और गर्मी से समुचित बचाव के लिए अन्य सुरक्षात्मक उपाय नहीं होने से छात्राओं की तबीयत बिगड़ी है। एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को समुचित इलाज करने को कहा गया है।

Related Posts

तेजस्वी यादव के बयान पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव का पलटवार, बोले– चुनाव हारने वाले ही ऐसे आरोप लगाते हैं

Share पटना। जनता दल यूनाइटेड…

Continue reading
रविशंकर प्रसाद के दिल्ली आवास में आग, बड़ा हादसा टला – बेड में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

Share नई दिल्ली। भारतीय जनता…

Continue reading

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *