बिहार में बिजली विभाग उपभोक्ताओं से ले रहा हैं नया चार्ज, उपभोक्ता परेशान

बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली विभाग ने बड़ा झटका दिया है। बिजली विभाग के नए कदम से उपभोक्ता काफी परेशान हो गए हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद डिपार्टमेंट चार्ज के नाम पर पैसे काटने का नया खेल शुरू हो गया है। चुनाव खत्म होने के अगले दिन से ही डिपार्टमेंट चार्ज के नाम पर पैसे काटने की बात लोगों की समझ में आने लगी है।

ग्राहकों ने बताया कि महीने की चार से 10 तारीख तक बिजली बिल बनने के साथ रिफंडमेंट चार्ज का पैसा काटने का मैसेज आता था, लेकिन इस बार चुनाव खत्म होते ही डिपार्टमेंट चार्ज के नाम पर कटौती का मैसेज लोगों के मोबाइल पर आने लगा। इसके बाद बिजली कटने लगी और रिचार्ज भी सही से नहीं हो पा रहा है।

बुधवार को सैकड़ों उपभोक्ता बिजली कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे और उन्होंने कर्मियों को खरी-खोटी सुनाई। एक बिजली कर्मी ने बताया कि चुनाव के बाद डिपार्टमेंट चार्ज लगाने का काम शुरू हुआ है। हंगामे के चलते चुनाव के दौरान डिपार्टमेंट चार्ज नहीं काटा गया था।

वहीं, एक ग्राहक ने बताया कि बिहार सम ऐप से ₹500 का रिचार्ज किया, लेकिन सक्सेस नहीं होने पर बिजली कट गई। फिर किसी अन्य व्यक्ति ने ₹500 का रिचार्ज कराया, तब बिजली आई। इस तरह की कई शिकायतें लेकर लोग काफी परेशान हैं। अब देखने वाली बात यह है कि बिजली विभाग ग्राहकों की समस्याओं का समाधान कब तक करता है।

Related Posts

पूर्णिया में 24 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़े तीन आरोपियों को

Share Add as a preferred…

Continue reading
नवादा में लावारिस कुत्तों के लिए फीडिंग प्वाइंट, सुरक्षा और टीकाकरण का अभियान शुरू

Share Add as a preferred…

Continue reading

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *