बिहार के बेतिया में छोटे भाई की पत्नी को जेठ ने टांगी से काट डाला, हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने

बेतिया | मझौलिया थाना की शेख मंझरिया पंचायत के कचहरी टोला में छोटे भाई की पत्नी से शारीरिक संबंध का दबाव बना रहे भैंसुर ने विरोध करने पर मंगलवार की रात भाई की पत्नी की टांगी से काटकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी भैंसुर ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की माने तो मामला भूमि व रास्ता विवाद का है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी को बरामद कर लिया है।

सदर एसडीपीओ-1 विवेक दीप ने बताया कि आरोपी धर्मराज मुखिया को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। उसने खुद थाना में सरेंडर किया। मृत महिला का पति रामराज एक साल से दुबई में मजदूरी करता है। मृत महिला की बहन ने बताया भैंसुर साधू मुखिया की बहन पर गलत नजर थी। पहले भी वह कई बार उसकी बहन से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। इसको लेकर दो बार पहले भी मारपीट कर चुका था।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग: पिता ने दामाद की गोली मारकर की हत्या 

    Share मुजफ्फरपुर। जिले के सिवाईपट्टी…

    Continue reading
    पटना में फिल्मी अंदाज में अपहरण, युवक को दो घंटे में पुलिस ने किया बरामद

    Share पटना। कंकड़बाग थाना क्षेत्र…

    Continue reading