बारात आए युवक को मारी गोली, गंभीर रूप से जख्मी

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा)। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की रायपुरा पंचायत के वार्ड 11 में रविवार की रात एक शादी समारोह में बारात आए एक युवक को सराती पक्ष के लोगों ने गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मीं युवक को सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मीं युवक खगड़िया जिले के चौथम स्थित हरदिया गांव का सचिन कुमार (22) है।

दो दिन पूर्व दोस्तों संग गए युवक की हत्या

अररिया। दियारी पंचायत के मजगामा वार्ड संख्या एक में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद होने के बाद गांव में सनसनी फैल गयी। युवक की पहचान मजगामा वार्ड संख्या एक निवासी साबिर के रूप में हुई। साबिर के छोटे भाई जावेद ने उसके दोस्तों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। छोटे भाई जावेद ने बताया कि उनके भाई को बीते 20 जनवरी की रात नौ बजे उनके दोस्तों विनोद राम व राहुल राम बुलाकर ले गये थे।

  • Related Posts

    गाजियाबाद में सनसनी: बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, छुट्टी और वेतन विवाद में गार्ड बना कातिल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नागौर में दिल दहला देने वाली वारदात: बोरे में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, लूट के बाद हत्या की आशंका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading