बांका : डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर पर दी गई श्रद्धांजलि

आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर बांका नगर भाजपा कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

बलिदान दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीमान ब्रजेश उर्फ़ बिक्की मिश्रा ने किया और कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री राहुल गुप्ता ने किया!

 

बलिदान दिवस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमान अजय दास, श्रीमान मनोज यादव, श्रीमान महेश गुप्ता, भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी आइटी सोशल मीडिया रंजीत यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष श्रीमान बिकास चौरसिया ,भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभाष मंडल ,जिला उपाध्यक्ष श्रीमान मुकेश सिंह, श्रीमान पंकज घोष, श्रीमान प्रमोद मंडल , श्रीमान पंकज कुमार दास, श्रीमान बिकास कुमार,श्रीमान झुंकि दा, श्रीमान अजय सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें!!

 

डाॅ. श्यामा प्रसाद जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। प्रखर विचारक, कुशल संगठक, ओजस्वी वक्ता और प्रख्यात शिक्षाविद के रूप में उनके कार्य हम कोटिशः भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरणा प्रदान करते हैं। भारत की सम्प्रभुता और एकता के लिए उनका संघर्ष और त्याग अविस्मरणीय है।

 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हमारी सरकार उनके बताए मार्ग पर चलकर मुखर्जी जी के स्वप्न साकार कर रही है। आज कश्मीर में धारा 370 शिथिल है और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का उनका ध्येय देश के जन-जन का संकल्प बना है।

  • Related Posts

    भागलपुर–बांका में बड़ी कार्रवाई – थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित, कई मामलों में लापरवाही और धांधली उजागर

    Share आईजी विवेक कुमार की…

    Continue reading
    शादी के तुरंत बाद दुल्हन बनी संजना ने दिया LLB का एग्जाम, बिना आराम पहुँची परीक्षा केंद्र; बनी मिसाल

    Share बांका। जिले के बाबूटोला…

    Continue reading