प्रधान जी के लिए भिड़ते नजर आए सचिव जी, ‘पंचायत 3’ की रिलीज से पहले एक नया वीडियो सामने आया

28 मई को ‘पंचायत’ का तीसरा सीजन रिलीज होने वाला है. कुछ समय पहले इसका ट्रेलर रिलीज करके मेकर्स ने ऑडियंस को इस सीरीज के लिए एक्साइटेड कर दिया. वहीं अब एक और नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो के जरिए प्रधान जी को ऑडियंस के सामने पेश किया गया है और उनकी यादों को ताजा किया गया है. साथ ही आने वाले सीजन की भी थोड़ी झलक दिखाई गई है।

‘पंचायत’, ‘पंचायत’ और ‘पंचायत’ पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर इस नाम की खूब चर्चा हो रही है. और चर्चा हो भी क्यों ना, प्राइम वीडियो की इस पॉपुलर वेब सीरीज का तीसरा सीजन जो आने वाला है. 15 मई को इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया है, उसके बाद से फैन्स इस सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेड हो रखे हैं. वहीं मेकर्स भी फैन्स की उत्सुकता बढ़ाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं. अब सीरीज से एक नया वीडियो सामने आया है।

जो वीडियो सामने आया है वो फुल फ्लेज्ड प्रधान जी पर बेस्ड है. उसकी शुरुआत तो पिछले सीजन के एक सीन से होती है, जहां पर वो विधायक जी को धमकी देते हैं. उसके बाद आगे दिखाया जाता है कि कैसे प्रधान जी अपनी हर बात बिना किसी से डरे बोल देते हैं, कैसे वो खुलकर खतरों का सामना करते है और कैसे गंभीर समस्या का समाधान वो लॉकी से कर देते हैं।

सचिव जी भिड़ते नजर आए

इस वीडियो में एक सीन है, जिसमें प्रधान जी अपने साथियों के साथ किसी से भिड़ते नजर आ रहे हैं, उस सीन में सचिव जी भी दिख रहे हैं. हाथ में लाठी लिए वो भी इस भिड़ंत में प्रधान जी का साथ दे रहे हैं. ‘पंचायत’ के पिछले दोनों सीजन ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था. अब देखना होगा कि तीसरा सीजन कैसा होता है।

https://www.instagram.com/reel/C7UN1y6pmOm/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

इस सीरीज में प्रधान जी का किरदार एक्टर रघुबीर यादव ने निभाया है और सचिव जी के रोल में कोटा फैक्ट्री वाले एक्टर जितेन्द्र कुमार हैं. लगभग दो सालों के बाद ऑडियंस को तीसरे सीजन की सौगात मिलने वाली है. इसका पहला सीजन साल 2020 में आया था और दूसरा 2022 में. इस सीरीज का चौथा सीजन भी आएगा. कुछ समय पहले टीवी9 हिंदी डिजिटल को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे इस सीरीज में विकास का रोल प्ले करने वाले एक्टर चंदन रॉय ने बताया था।

  • Related Posts

    आईआरसीटीसी घोटाला मामला, लालू–तेजस्वी को दिल्ली हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, ट्रायल पर रोक से इनकार

    Share नई दिल्ली। आईआरसीटीसी घोटाला…

    Continue reading
    तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो की दिल्ली–पटना फ्लाइट वापस लौटी

    Share पटना/नई दिल्ली। दिल्ली से…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *