प्रधानमंत्री सीआईआई के बजट पश्चात सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को दोपहर 12 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में ‘विकसित भारत की ओर यात्रा: केंद्रीय बजट 2024-25 पश्चात सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

पीएमओ ने दी जानकारी

इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने जानकारी साझा की है। पीएमओ के अनुसार, सम्मेलन का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा किया जा रहा है और इसका उद्देश्य विकास के लिए सरकार के व्यापक दृष्टिकोण और इस प्रयास में उद्योग की भूमिका की रूपरेखा प्रस्तुत करना है।

1000 से अधिक प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे

इस सम्मेलन में उद्योग, सरकार, राजनयिक समुदाय, थिंक टैंक आदि से 1000 से अधिक प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे, जबकि कई लोग देश भर और विदेशों में विभिन्न सीआईआई केंद्रों से जुड़ेंगे।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़; ASI को गोली मारने वाले कुख्यात पप्पू साहनी का ‘एनकाउंटर’, दोनों अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, “रिंग ऑफ फायर” बनेगा खगोलीय नजारा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading