पिछड़ा विरोधी कांग्रेस की गोद में खेल रहे लालू : अमित शाह

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को पिछड़ा विरोधी बताते हुए कहा कि वह पिछड़ों के आरक्षण में हकमारी कर रही है। कांग्रेस ने पहले पिछड़ों के आरक्षण में रोड़ा अटकाया और रिपोर्ट को लंबे समय तक लटकाये रखा।

अब उसके हिस्से के आरक्षण का कोटा काटकर मुस्लिमों को दे रही है। वहीं, राजद पर हमला करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद पिछड़ा विरोधी कांग्रेस की गोद में बैठकर खेल रहे हैं।

सोमवार को उजियारपुर संसदीय क्षेत्र के नरघोघी में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नित्यानंद राय के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में शाह ने संबोधित किया।

  • Related Posts

    समृद्धि यात्रा के दौरान गोपालगंज की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading