पटना से नई दिल्ली सिर्फ 9 घंटे में…नई वंदे भारत शुरू

बिहार से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी का ऐलान हो गया है। अब वे मात्र 9 घंटे में पटना से दिल्ली की यात्रा कर पाएंगे। रेलवे विभाग ने पटना से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

यह पटना के लिए पांचवी वंदे भारत ट्रेन होगी। फिलहाल, पटना से रांची, जलपाईगुड़ी, हावड़ा और लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन चल रही है। साथ ही दानापुर और बेंगलुरु के बीच अमृत भारत ट्रेन चल रही है।

नई पटना-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से दिल्ली का सफर केवल 9 घंटे में पूरा हो जाएगा। इस दौरान यह ट्रेन आरा, बक्सर, और दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में एग्जीक्यूटिव चेयर कार का एक कोच और वातानुकूलित चेयर कार के सात कोच होंगे। एग्जीक्यूटिव चेयर कार में 52 और वातानुकूलित चेयर कार में 478 सीटें होंगी।

वर्तमान में राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस 13 घंटे में दिल्ली की यात्रा करती हैं। लेकिन वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से यह यात्रा मात्र 9 घंटे में पूरी हो जाएगी, यानी तीन से चार घंटे कम समय लगेगा। इससे बिहार से दिल्ली की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को और भी बेहतर सुविधा मिलेगी और वे समय से पहले दिल्ली पहुंच पाएंगे।

Related Posts

पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बयान, बोले– दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर में लापता दो नाबालिग छात्राओं का मामला और गहराया, घर से मिले प्रेम-पत्र, जांच को मिला नया एंगल

Share Add as a preferred…

Continue reading

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *