पटना से नई दिल्ली के लिए चलेगी एक और अमृत भारत ट्रेन

बिहार को एक और अमृत भारत ट्रेन की रैक मिल चुकी है। इस ट्रेन को दानापुर यार्ड में रखा गया है। यह रैक रविवार को पंडित दीनदयाल जंक्शन, वाराणसी, लखनऊ व अयोध्या के रास्ते दिल्ली के लिए ट्रायल रन पर रवाना होगी। 22 कोच वाली इस रैक में 12 स्लीपर क्लास और 8 जेनरल क्लास के कोच हैं।

अमृत भारत की एक रैक को दरभंगा से अयोध्या होते हुए आनंद विहार टर्मिनल के बीच और दूसरी अमृत भारत ट्रेन पटना से नई दिल्ली के बीच चलाने की तैयारी है। हालांकि पूर्व मध्य रेल के एक अधिकारी ने सिर्फ इतना कहा कि एक रैक आई हुई है, इसका अलग- अलग रूट पर ट्रायल किया जाना है। लेकिन, यह ट्रेन कहां चलेगी, अभी यह तय नहीं है।

जबकि सूत्रों की मानें तो भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को एक साथ कई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

Related Posts

समृद्धि यात्रा में मुजफ्फरपुर को 853 करोड़ की सौगात, सीएम नीतीश ने 172 योजनाओं का किया उद्घाटन–शिलान्यास

Share Add as a preferred…

Continue reading