पटना के ताज होटल में टेक्सटाइल इन्वेस्टर्स समिट में जुटेंगे देश भर के टेक्सटाइल बिजनेसमैन, बोले गिरिराज सिंह – बिहार को बनाएंगे हब

पटना में बने फाइव स्टार होटल ताज में शुक्रवार को आयोजित टेक्सटाइल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आज केंद्रीय टेक्सटाइल मिनिस्टर गिरिराज सिंह पटना पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि इस इन्वेस्टर्स समिट में देश भर के टेक्सटाइल्स फील्ड से जुड़े उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें बिहार में टेक्सटाइल फील्ड में बड़े स्तर पर निवेश की संभावनाएं खुलेगी। गिरिराज सिंह ने बताया कि बिहार टेक्सटाइल्स के फील्ड में काफी बेहतर काम कर रहा है। हमलोगों की कोशिश है कि बिहार को टेक्सटाइल्स का हब बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि बिहार में गारमेंटस के फील्ड में निवेश की बड़ी संभावनाएं हैं। यहां अगर एक करोड़ का निवेश होता है तो 70 के करीब लोगों को रोजगार मिलता है। बिहार उद्योग विभाग और हमारे विभाग की पूरी कोशिश है कि बिहार में अधिक निवेश हो।

इस दौरान बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव के उठाए सवाल पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि पहले तेजस्वी यादव को अपने पापा से असली जंगलराज की परिभाषा क्या होती है, यह पूछ लेना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चलनी दुसे सुप को, जिसमें सहस्त्र छेद खुद हो। राजद की यही स्थिति है। तेजस्वी को पूछना चाहिए कि कैसे बिहार में उनके शासन में शाम सात बजे के बाद सड़कें खाली हो जाती थी।

असम में मुस्लिमों की आबादी 12 से 40 परसेंट होने को लेकर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की चिंता का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि यह उसके राज्य का मामला है। इसलिए उन्होंने यह बात कही है।
  • Related Posts

    2500 किलोमीटर दूर से भारत कैसे पहुंचती है LPG? जानिए क्यों गैस को लिक्विड रूप में लाया जाता है

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जमुई में शिक्षक की बड़ी लापरवाही उजागर: झारखंड से लगाते रहे बिहार के स्कूल की हाजिरी, जांच में खुला फर्जीवाड़ा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading