नेपाल प्लेन हादसे में पश्चिम चंपारण के दंपती और बेटे की मौत

नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को विमान हादसे में जिन 18 लोगों की मौत हुई है, उनमें रामनगर के नेपाली टोला निवासी 33 वर्षीय मनुराज शर्मा, उनकी पत्नी प्रिजा काठीवाला शर्मा एवं चार वर्षीय पुत्र अधिराज शर्मा भी शामिल हैं।

मनुराज बीते 10 वर्षों से काठमांडू में ही अपनी मां के साथ रह रहे थे। विशराज शर्मा ने बताया कि उनका भतीजा मनुराज काठमांडू में शौर्य एयरलाइंस में टेक्नीशियन था। वह उसके मकान के बगल में ही रहते हैं। कुछ दिन पहले ही वह रामनगर आया था।

उड़ान भरने के कुछ देर बाद विमान में लगी आग

बुधवार को मनुराज पत्नी व बेटे के साथ एयरलाइंस के विमान से अपने इंजीनियर एवं तकनीकी कार्य से जुड़े लोगों के साथ पोखरा के लिए निकला। उड़ान भरने के कुछ देर बाद विमान में आग लग गई। इससे विमान क्रैश हो गया।

बता दें कि नेपाली टोला निवासी लोकराज शर्मा की मौत के बाद उनका बड़ा पुत्र मनीष राज शर्मा दिल्ली में सपरिवार रहने लगा। छोटा बेटा मनुराज अपनी माता और परिवार के साथ काठमांडू में ही रहता था। नेपाली टोला के उसके मकान पर ताला बंद रहता है।

  • Related Posts

    वृंदावन में बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत – भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, 20–30 साल में विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता

    Share वृंदावन (मथुरा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

    Continue reading
    सोमनाथ हमले के 1000 वर्ष पूरे – शिव भक्ति में लीन दिखे प्रधानमंत्री, डमरू बजाकर दी वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि

    Share सोमनाथ (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    Continue reading