धनबाद के रास्ते भागलपुर से रांची नये रूट से चलेगी ट्रेन

धनबाद होकर भागलपुर के लिए एक और ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। रांची से भागलपुर के लिए प्रस्तावित इस ट्रेन को नए रूट से चलाने की तैयारी है।रेलवे बोर्ड के आदेश पर रांची से बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, गोमो होते हुए नई ट्रेन चलाने की राह तलाशी जा रही है। पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के जरिए बोर्ड ने नई ट्रेन के प्रस्तावित टाइम-टेबल पर रिपोर्ट भी मांगी है।

धनबाद डिवीजन के अधीन पड़ने वाले स्टेशनों पर ट्रेन की टाइमिंग इस प्रकार रह सकती है। प्रस्ताव के अनुसार नई ट्रेन दोपहर 12.40 बजे धनबाद स्टेशन आएगी। यहां से खुलकर ट्रेन दोपहर 1.11 बजे गोमो, 1.28 बजे पारसनाथ, दोपहर 1.51 बजे हजारीबाग रोड, दोपहर 2.35 बजे कोडरमा, शाम 4.11 बजे हजारीबाग टाउन और शाम 5.55 बजे बरकाकाना पहुंचेगी।

Related Posts

कड़ाके की ठंड में 200 जरूरतमंदों के बीच समाजसेवी सतीश कुमार यादव ने बांटे कंबल

Share भागलपुर । सबौर प्रखंड…

Continue reading
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बाबा बूढ़ानाथ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, सामाजिक समिति ने किया भव्य स्वागत

Share भागलपुर भारतीय जनता पार्टी…

Continue reading