दोस्त बना दुश्मन! 5 रुपये के कुरकुरे के लिए मर्डर, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बिहार हमेशा से अपने अलग-अलग कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। ऐसे में ताजा मामला गोपालगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां महज पांच रुपए के कुरकुरे को लेकर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सूचना नजदीकी पुलिस टीम को दे दिया गया है।

दरअसल, गोपालगंज में 5 रुपये के कुरकुरे के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। इस मामले में उसको दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। यह घटना  नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर एनएच-27 के पास हुए युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। युवक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसी के साथ रहने वाले उसके दोस्त ने ही कर दी। वहीं, मामले का उद्भेदन करते हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मर्डर में इस्तेमाल चाकू, मोबाइल और हत्या के दिन पहने हुए खून से सना हुआ कपड़ा भी बरामद किया गया है।

वहीं, इस घटना को लेकर सदर एसडीपीओ प्रांजल ने नगर थाना में मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पिछले चार अगस्त को एक युवक की चाकू गोद कर हत्या की गई थी। हत्या के बाद मामला दर्ज कर गंभीरता से मामले की जांच की गई। जांच के दौरान टेक्निकल सेल एफएसएल के द्वारा मामले को गंभीरता से जांच पड़ताल करते हुए हत्यारोपी मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया गया।

उधर, गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर पता चला कि पांच रुपये के कुरकुरे के लिए दो दोस्तों में लड़ाई-झगड़ा और गाली-गलौज हुआ था। दोनों नशे की हालत में थे। इसी दौरान आरोपी ने चाकू से मृतक सावन को चाकू गोदकर हत्या कर दी और कहीं भागने की प्लानिंग में था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और घटना के दिन पहने हुए कपड़ा (जो खून लगा हुआ था) और दोनों का मोबाइल बरामद किया गया।

  • Related Posts

    भागलपुर में गैस की किल्लत की अफवाहों पर ‘फुल स्टॉप’! DM-SSP ने खुद किया मधु गैस गोदाम का निरीक्षण; उपभोक्ताओं से ऑनलाइन बुकिंग की अपील

    Share Add as a preferred…

    Continue reading