देश ने वित्‍त वर्ष 2023-24 में पिछले वर्ष के मुकाबले कोयला उत्‍पादन में 11.71 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है: जी किशन रेड्डी

देश ने वित्‍त वर्ष 2023-24 में पिछले वर्ष के मुकाबले कोयला उत्‍पादन में 11 दशमलव सात एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। राज्‍यसभा में आज एक लिखित उत्‍तर में कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि वर्ष 2023-24 में देश में कोयला उत्‍पादन 998 मिलियन टन रहा, जबकि वित्‍त वर्ष 2022-23 में ये 893 मिलियन टन था।

उन्‍होंने कहा कि चालू वित्‍त वर्ष में जून माह में अब तक 247 मिलियन टन कोयले का उत्‍पादन किया गया है, जो पिछले वर्ष इस‍ी अवधि में 223 मिलियन टन था। इस तरह इस वर्ष जून माह तक देश के कोयला उत्‍पादन में पिछले वर्ष के मुकाबले दस दशमलव सात पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।

  • Related Posts

    वृंदावन में बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत – भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, 20–30 साल में विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता

    Share वृंदावन (मथुरा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

    Continue reading
    सोमनाथ हमले के 1000 वर्ष पूरे – शिव भक्ति में लीन दिखे प्रधानमंत्री, डमरू बजाकर दी वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि

    Share सोमनाथ (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    Continue reading