देशवासी करें झूठ, नफ़रत और दुष्प्रचार के खिलाफ मतदान, सोनिया-राहुल ने किया वोटिंग के बाद बोला हमला

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गाँधी ने मतदान किय. दोनों ने मतदान के बाद अमिट स्याही लगी ऊँगली दिखाते हुए तस्वीरें पोस्ट की. वहीं राहुल गाँधी ने मतदान के बाद देशवासियों से खास अपील की है. उन्होंने सोशल मिडिया पर लिखा, देशवासियों! पहले पांच चरणों के मतदान में आपने झूठ, नफ़रत और दुष्प्रचार को नकार कर अपने जीवन से जुड़े ज़मीनी मुद्दों को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि आज छठे चरण का मतदान है और आपका हर वोट सुनिश्चित करेगा कि युवाओं के लिए 30 लाख खाली सरकारी पदों पर भर्ती और 1 लाख रुपए साल की पहली नौकरी पक्की योजना शुरू हो जाए।  गरीब परिवार की महिलाओं के खातों में 8,500 रुपए महीना आने लगे। किसान कर्ज़ मुक्त हों और उन्हें फसल पर सही MSP मिले। मजदूरों को 400 रुपए का दैनिक मेहनताना मिले।

उन्होंने कहा कि आपका वोट आपके जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा भी करेगा। मां और मैंने लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट डाल कर अपना योगदान दिया। आप सब भी बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलिए, अपने अधिकार और परिवार के भविष्य के लिए वोट कीजिए।

गौरतलब है कि छठे चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश में 14, हरियाणा में 10, पश्चिम बंगाल और बिहार में 8-8, 7 सहित 58 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *