देवघर में जेपी नड्डा भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के समर्थन में करेंगे रोड शो

झारखंड के सबसे हॉट सीट गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में 1 जून को मतदान होना है. ऐसे में सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता अपनी उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए इस भीषण गर्मी में भी जमकर पसीना बहा रहे हैं.

इसी क्रम में आज गोड्डा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देवघर में रोड शो करेंगे.

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का देवघर में रोड शो कार्यक्रम दिन के 2 बजे निश्चित है. वे भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में आम लोगों से वोट मांगेंगे. रोड शो कार्यक्रम देवघर शहर के बीचो-बीच शिवलोक से शुरु होकर पटेल चौक तक जाएगी.

रोड शो कार्यक्रम में जेपी नड्डा के साथ भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे समेत पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *