दिलीप जायसवाल को अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी,जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा- पार्टी को मिलेगा नया मुकाम

भागलपुर : आज खलीफाबाग़ चौक पर भाजपा भागलपुर के द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा विधान परिषद सदस्य व भूमि राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्साहित भागलपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उन्हें बधाई दी और ढ़ोल नगाड़ा के साथ खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई की दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहाँ कि संगठन में कार्य करने का डॉ दिलीप जायसवाल का लंबा अनुभव है। इसका लाभ पार्टी की प्रदेश इकाई को मिलेगा। नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन के कार्यों को गति मिलेगी और मिशन-2025 की राह आसान होगी।

जिला महामंत्री योगेश पांडेय ने कहाँ की मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी के कार्यकर्ताओं को अवश्य मिलेगा और बिहार भाजपा संगठनात्मक रूप से और सुदृढ़ होगी’।

युवा नेता बंटी यादव ने कहाँ की संगठन और राजनीतिक अनुभवों का लाभ पार्टी के कार्यकर्ताओं व संगठन दोनों का मिलेगा।वरिष्ठ नेता निरंजन साह ने कहा कि दिलीप जायसवाल अगुवाई में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी, संगठन का विस्तार होगा और कार्यकर्ताओं की संख्या में वृद्धि होगी।

इस अवसर पर डॉ रोशन सिंह, उमाशंकर, राजकिशोर गुप्ता,मनीष दास,राजेश टंडन,विकास कर्न,जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, विनोद सिन्हा, प्रदीप जैन, सुरेन्द्र मंडल,अश्वनी जोशी मौन्टी, अमित ट्विंकल, निरंजन चंद्रवंशी, संजय हरि,आशीष सिंह,रूबी दास,प्रणव दास,मुकेश हरि,प्रीति पांडेय,नंदनी जायसवाल,प्रतिक आनंद, अभिनव कुमार,सुबोध चंदेल,आनंद पासवान,धर्मेंद्र बब्लू,संजय हरि,राहुल तोमर,पूनम शर्मा, विनीत भगत, रितेश घोष, चंदन पोद्दार,शशांक घोष, गौरव, कन्हैया,दिलीप जायसवाल,संदीप शर्मा,सुनील चंद्रवंशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ओलपुरा में ‘मातम की गंगा’! एक साथ जलीं तीन सगे-चचेरे भाइयों की चिताएं; दिल्ली से लौटकर ‘अंडा’ बेच रहा था सनी, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जदयू दफ्तर में ‘निशांत’ की धमक! सदस्यता के चौथे दिन ही संभाला मोर्चा; कार्यकर्ताओं से बोले- “युवाओं को जोड़ो, पिता के काम को घर-घर पहुंचाओ”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading