छपरा आरपीएफ पोस्ट के सब इंस्पेक्टर प्रमोद ने कई यात्रियों की बचाई जान

छपरा। छपरा आरपीएफ पोस्ट पर तैनात सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार इसी ट्रेन से छपरा लौट रहे थे। वह एसी कोच ए-1 में थे। अपनी जान बचाते हुए ट्रेन के कोच में फंसे आधा दर्जन से अधिक यात्रियों की जान उन्होंने बचाई। बताया कि कई शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। वह कोर्ट का कार्य करके गोंडा से लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने इसकी सूचना आरपीएफ छपरा पोस्ट के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह को दी। उन्होंने हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वे लोगों की जान बचाये।

  • Related Posts

    सीवान जंक्शन बना ‘आर्केस्ट्रा’? पूछताछ केंद्र की स्क्रीन पर अचानक बजने लगा भोजपुरी गाना; ट्रेन का टाइम देखने गए यात्री रह गए दंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading