गोराडीह में महादलित के साथ पुलिस द्वारा अमानवीय व्यवहार को लेकर जदयू महासचिव ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

भागलपुर : पिछले दिनों गोराडीह थाना क्षेत्र के सुमेश मंडल हत्याकांड में हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के दौरान पुलिस के द्वारा अमानवीय व्यवहार करने को लेकर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव शुभानंद मुकेश जिलाधिकारी कार्यालय में जिला अधिकारी से मिले।

इस दौरान शुभानंद मुकेश ने कहा कि जिस तरह महादलित के साथ पुलिस के द्वारा व्यवहार किया गया यह काफी चिंतनीय है। हम वरीय पुलिस अधीक्षक से भी मांग करते हैं कि इस तरह के दोषी पुलिसकर्मी पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

नहीं तो इसके लिए हम माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिलेंगे और दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग करेंगे ।आपको बता दे की इस मामले में गोराडीह थाना अध्यक्ष शांत सुमन को पद से हटा दिया है साथ ही दो दरोगा को भी वरिय पुलिस अधीक्षक के द्वारा लाइन हाजिर कर दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    बेलहर से लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल रेफर

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ब्राउन शुगर और गांजा समेत भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त

    Share Add as a preferred…