गिरफ्त में आया फरार हार्डकोर नक्सली, चार जिलों की पुलिस को वर्षों से दे रहा था चकमा

भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली लैंड माइंस बिछाने में काफी माहिर है। पिछले 9 साल से चार जिलों की पुलिस इसे तलाश कर रही थी।

पुलिस की गिरफ्त में आया नक्सली राजकुमार उर्फ शिवजी सहार थाना क्षेत्र के मथुरापुर का रहने वाला है। चरपोखरी थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली राजकुमार इलाके में देखा गया है। इस सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हुई और नक्सली को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया और छापेमारी कर उसे धर दबोचा। पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि शिवजी वर्तमान में सिकरहटा कला में मकान बनाकर रह रहा था।

IMG 1046

नक्सली के खिलाफ आरा, औरंगाबाद, अरवल और गया जिले में मामले दर्ज हैं। कई नक्सली वारदातों को अंजाम देने में यह शामिल रहा है। फिलहाल गयामें संदीप यादव गिरोह को चला रहा था। इसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, रंगदारी और नक्सली कांड से जुड़े मामले दर्ज हैं। गया में यह अपने संगठन का विस्तार कर रहा था। गिरफ्तार नक्सली अलग-अलग जिलों में नाम बदलकर अपना गिरोह चला रहा था।

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव के बयान पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव का पलटवार, बोले– चुनाव हारने वाले ही ऐसे आरोप लगाते हैं

    Share पटना। जनता दल यूनाइटेड…

    Continue reading
    रविशंकर प्रसाद के दिल्ली आवास में आग, बड़ा हादसा टला – बेड में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

    Share नई दिल्ली। भारतीय जनता…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *