गंगा में सूबे का 5वां रेलपुल बनेगा, विक्रमशिला-कटरिया रेल लाइन को मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने शुक्रवार को रेल मंत्रालय की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी। इसमें बिहार की एक परियोजना शामिल है। समिति ने 2549 करोड़ रुपये लागत वाली विक्रमशिला-कटरिया रेल लाइन की स्वीकृति दी है। इसके तहत भागलपुर में गंगा नदी पर पुल का निर्माण होगा। यह भागलपुर का पहला और राज्य का पांचवां रेल पुल होगा।

अब तक विक्रमशिला सेतु, उसके समानांतर निर्माणाधीन नया पुल और सुल्तानगंज-अगुवानी पुल सड़क वाला है। करीब 26.23 किमी लंबा पुल न सिर्फ दो एनएच को जोड़ेगा बल्कि दो संस्कृति भी एक हो जायेगी। पुल बनने के बाद कोसी और सीमांचल क्षेत्र का पूर्वी बिहार यानी अंग क्षेत्र से रेल संपर्क जुड़ जाएगा।

लंबित थी यह परियोजना 

यह परियोजना काफी सालों से लंबित थी। वित्तीय वर्ष 2016-17 में ही परियोजना को बजट में शामिल किया गया था। बजट में करीब साढ़े चार हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया था। एक साल पहले एलाइनमेंट का ड्रोन सर्वे किया गया। इसमें रेल टेल कंपनी ने पाया कि अधिकतर जमीन गंगा नदी क्षेत्र में है। इसलिए अधिग्रहण में मामला नहीं खिंचेगा।

गतिशीलता में सुधार होगा

पुल का दोनों सिरा वाई आकार का होगा। उत्तर में कटरिया और नवगछिया और दक्षिण दिशा में विक्रमशिला और शिवनारायणपुर स्टेशन की तरफ नई रेल लाइन जुड़ेगी। नई रेललाइन से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और गतिशीलता में सुधार होगा।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    ‘अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी’, पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन पर संजय झा का तीखा हमला

    Share Add as a preferred…