क्रिकेट : आईसीसी रैंकिंग में भारत का शीर्ष स्थान कायम

दुबई। टी-20 विश्व कप के शुरुआती चरण की विजेता भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आगामी चरण से पहले पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान कायम रखा है। भारत के 264 रेटिंग अंक हैं।

2021 चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 257 अंक से दूसरे स्थान पर है, गत चैंपियन इंग्लैंड 254 अंक से तीसरे स्थान पर है। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम खिलाड़ियों के शानदार फॉर्म में आने से 252 अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

2012 और 2016 चरण की विजेता टीम दक्षिण अफ्रीका पर 3-0 की जीत से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से आगे है जबकि दक्षिण अफ्रीका सातवें स्थान पर खिसक गया है।

  • Related Posts

    अर्शदीप को बेंच पर बैठाना पड़ा भारी, प्रसिद्ध ने दिल खोलकर लुटाए रन

    Share वडोदरा। भारत और न्यूजीलैंड…

    Continue reading
    पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

    Share बड़ौदा। भारतीय क्रिकेट टीम…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *