क्या है 26 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल

हिंदू धर्म में पंचांग का बहुत महत्व है. राहुकाल से लेकर शुभ-अशुभ समय आज क्या रहने वाला है आइए जानते हैं।

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मूल नक्षत्र और रविवार का दिन है. आज का दिन कैसा रहने वाला है. किस समय पूजा करें और किस समय कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए ये सारी जानकारी हिंदू पंचांग में होती है. अभिजीत मुहूर्त क्या है और आज किस दिशा में यात्रा करने से आपको बचना चाहिए ये भी जानकारी आपको दे रहे हैं. कहते हैं अगर कोई शुभ कार्य करना हो तो उसे शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए. शादी के साय भी हैं ऐसे में अगर आप शुभ और अशुभ मुहूर्त के अलावा राहु काल के समय को भी ध्यान में रखकर कोई भी कार्य करेंगे तो आपको उसमें सफलता जरूर मिलेगी. आप अगर कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं या किसी बिज़नेस डील के लिए जा रहे हैं तो भी आपको अशुभ समय से बचना चाहिए. क्योंकि इस दौरान किया गया कोई भी कार्य आसानी से सफल नहीं होता उसमें कोई ना कोई अड़चन जरूर आती है. इसके अलावा आज सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त का समय क्या रहने वाला है और चंद्रोदय का समय क्या है ये भी आपको हिंदू पंचांग के अनुसार बता रहे हैं.

आज का पंचांग

तिथि- तृतीया – 18:08:44 तक

नक्षत्र- मूल – 10:36:27 तक

करण- वणिज – 06:37:26 तक, विष्टि – 18:08:44 तक

पक्ष- कृष्ण

योग- साघ्य – 08:29:58 तक

वार- रविवार

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत – 11:50:43 से 12:45:49 तक

दिशा शूल- पश्चिम

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त – 17:21:19 से 18:16:25 तक
कुलिक – 17:21:19 से 18:16:25 तक
कंटक – 10:00:31 से 10:55:37 तक
राहु काल – 17:28:13 से 19:11:32 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 11:50:43 से 12:45:49 तक
यमघण्ट – 13:40:55 से 14:36:01 तक
यमगण्ड – 12:18:16 से 14:01:35 तक
गुलिक काल – 15:44:54 से 17:28:13 तक

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

सूर्योदय – 05:25:01

सूर्यास्त – 19:11:31

चन्द्र राशि- धनु

चन्द्रोदय – 22:12:59

चन्द्रास्त – 07:19:59

ऋतु- ग्रीष्म

हिंदू पंचांग का उपयोग धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए मुहूर्तों का चयन, उत्सवों के तारीखों का निर्धारण, शुभ कार्यों के लिए समय निर्धारण, ग्रहण और सूर्यग्रहण की तारीखों का निर्धारण, और धार्मिक त्योहारों के महत्वपूर्ण तिथियों के लिए किया जाता है.

  • Related Posts

    बाबा गरीबनाथ मंदिर में मकर संक्रांति की धूम – 101 किलो लाई और तिलकुट से हुआ बाबा भोलेनाथ का भव्य महाश्रृंगार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    आज का पंचांग और राशिफल: आज बन रहे हैं नए योग, जानिए दिनभर का शुभ-अशुभ हाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *