कैमूर पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को दबोचा

जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के भड़ेड़िया गांव में विगत 21 मार्च को मुर्गी फार्म संचालक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बीते 21 मार्च को रामगढ़ थाना क्षेत्र के भड़ेड़िया में मुर्गी फार्म संचालक को चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी . मामले में मोहनिया एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या में संलिप्त एक अभियुक्त को पकड़ा है. उन्होंने कहा कि मृतक के द्वारा मादक पदार्थ का कारोबार किया जा रहा था. इसी को लेकर लेनदेन के मामले में उनकी हत्या की गई . गिरफ्तार अभियुक्त दुर्गावती थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी रवि शेखर राणा उर्फ लालू है.हत्या में कुल 5 लोग शामिल हैं.अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    कटाव से जूझ रहा इंग्लिश गांव – मिथुन यादव ने विधानसभा में उठाया गंगा कटाव का मुद्दा, तत्काल सहायता की मांग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कामकाजी महिलाओं के लिए ‘आकांक्षा’ का तोहफा: पटना के बाद अब भागलपुर, गयाजी और दरभंगा में भी खुलेंगे फ्री हॉस्टल; मात्र ₹3000 में रहना-खाना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading