केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी बिभव कुमार को दिल्ली की अदालत ने 28 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज उनकी पुलिस कस्टडी की अवधि खत्म हो रही थी, जिस कारण उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट से 4 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

सरकारी वकील ने कोर्ट में दलील दी कि पुलिस रिमांड के लिए हमारे पास 14 दिन की समयसीमा है। अभी हम 4 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की मांग कर रहे है, आगे जरूरत होगी तो फिर से रिमांड लेंगे। अब 28 मई को विभव को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

18 मई को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार पर 13 मई को सीएम आवास में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने का आरोप है। घटना के तीन दिन बाद यानी 16 मई को पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया। इसके बाद बिभव कुमार फरार हो गया। पुलिस ने बिभव को 18 मई को सीएम आवास से ही गिरफ्तार किया।

  • Related Posts

    समस्तीपुर में ‘मॉब लिंचिंग’: युवक और महिला को गोली मारने वाले बदमाश को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला; इलाके में भारी तनाव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    शेखपुरा में खूनी संघर्ष: पुराने विवाद में खंती और रॉड से पीटकर युवक को किया अधमरा; पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल में कराया भर्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *